Making Of Indian Constitution In Hindi – PYQ, MCQ, PDF, SSC
संविधान लिखित नियमो का एक समूह है जिसे देश के भीतर रहने वाले सभी लोगो द्वारा सवीकार किया जाता है |
सभी लोकतांत्रिक देशो में संविधान होने की संभावना है |
1934 में MN Roy द्वारा पहली बार संविधान सभा की मांग की | MN Roy ने ही 1925 में Communist Party Of India (CPI) बनाया था |
1935 में कांग्रेस ने अधिकारिक रूप से संविधान सभा के गठन की बात कही |
1936 में कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में नेहरु जी द्वारा मांग |
Britisher ने यह ऑफर 1940 में मानी |
अगस्त प्रस्ताव : 8 अगस्त 1940 :- 1939 में 2nd World War शुरू हो गया था Indians का support लेने के लिए Britishers ने August Offer दिया | (उस समय गवर्नर जनरल – Linlithgow था)
इसमें संविधान सभा की मांग को स्वीकारा गया |
लेकिन यह कांग्रेस व मुस्लिम लीग के द्वारा Reject कर दिया जाता है |
और इसके विरोध में गाँधी जी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू करवाया | व्यक्तिगत सत्याग्रह में आचार्य विनोबा भावे और जवाहर लाल नेहरु थे |
Q. भू-दान योजना की शुरुआत किसने की थी? – आचार्य विनोबा भावे
भूदान आंदोलन की शुरुआत महात्मा गांधी के शिष्य विनोबा भावे ने अप्रैल 1951 में की थी।
इसकी शुरुआत तेलंगाना के पोचमपाली से हुई थी।
उनका उद्देश्य धनी ज़मींदारों को भूमिहीन किसानों को अपनी भूमि का एक हिस्सा दान करने के लिये राजी करना था।
Cripps Mission :1942 (By Stafford Cripps)
यह भी Reject हो जाता है | और इसके बाद भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) चालू होता है |
Reject होने के कारण :
Dominion Status का दर्जा दिया जायेगा | लेकिन कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज की मांग की गयी थी |
मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग करते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया गया |
कैबिनेट मिशन – 1946
यह 3 सदस्य मिशन था (1. Pathic Lawrence (chairman) 2. A V Alexandar 3. Stafford Cripps)
कैबिनेट मिशन को कांग्रेस व मुस्लिम लीग द्वारा स्वीकार कर लिया गया |
परंतु इसमें मुस्लिम लीग के पाकिस्तान की मांग को Reject कर दिया गया |
Total Seats – 389
93 Seats (Nominated) देशी रियासतो से
296 Seats (Elected) ब्रिटिश भारत के प्रांतो से | (जिसमे 292 Seats Governor के शासन वाले प्रांतो से और 4 Seats चीफ commisioner शासन प्रान्त से)
Indirectly Elected (Not Directly Elected By People)
समुदायो का विभाजन – 3 (मुस्लिम, सिक्ख , सामान्य)
10 लाख Population – 1 seat
चुनाव : जुलाई – अगस्त 1946 हुआ |
परिणाम :- (296 Seat) 208 कांग्रेस , 73 मुस्लिम लीग, 15 अन्य
लेकिन चुनाव में मुस्लिम लीग को कम seat आने के बाद उसने इससे बाहर हो गया | तो विभाजन के बाद कुल seat 299 रह गयी |
सविधान सभा की बैठक Making Of Indian Constitution In Hindi
भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 (211 सदस्य) को हुई थी । मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और अलग पाकिस्तान की मांग पर बल दिया ।
दूसरी बैठक 11 दिसम्बर 1946 को हुई जिसमें स्थाई अध्यक्ष डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद को बनाया गया। इस बैठक में उपाध्यक्ष एचसी मुखर्जी थे और संवैधानिक सलाहकार बीएन राव थे।
13 December 1946 को तीसरी बैठक हुआ – जवाहर लाल नेहरु ने ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ प्रस्तुत किया | यह प्रस्ताव 22 January 1947 को सविधान सभा ने स्वीकार कर लिया गया | इसी को Preamble कहा जाता है |
समितियां (Committee)
महत्वपूर्ण समितियां (Major)- 8
संघ संविधान समिति – जवाहर लाल नेहरु
संघ शक्ति समिति– जवाहर लाल नेहरु
प्रांतीय संविधान समिति – सरदार पटेल
परामर्श समिति– सरदार पटेल
नियम प्रक्रिया समिति- राजेंद्र प्रसाद
संचालन समिति- राजेंद्र प्रसाद
प्रारूप समिति- भीम राव आंबेडकर
देशी रियासतों से वार्ता संबंधी समिति– जवाहर लाल नेहरु
छोटी समितियां (लघु) Minor -13
सबसे महत्वपूर्ण समिति – मसौदा समिति (7 सदस्य ) 29 August 1947 (इसके अध्यक्ष भीम राव अम्बेडकर थे )
Drafting Committee (set up on: 29th Aug 1947)
Chairman: B R Ambedkar (also known as “Modern Manuh or Modern Man”
Alladi Krishnaswamy Ayyar
N Gopalaswami Ayyangar
Muhammad Saddullah
B L Mittar (replaced by N Madhav Rau)
D P Khaitan (replaced by T T Krishnamachari)
K M Munshi
सविधान सभा के 11 अधिवेशन हुए (165 दिन )
सविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा | और 64 lakhs खर्च हुआ
Important Drafts (सत्र )
पहला सत्र : 9-23 दिसम्बर 1946
दसवा सत्र : 6-17 अक्टूबर 1949
ग्यारहवा सत्र : 14-26 नवम्बर 1949
B.R अम्बेडकर द्वारा Final Draft 4 नवंबर 1948 को रखा गया |
Adopt – 26 नवंबर 1949 (इसी दिन से हर साल 26 नवंबर को सविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है |
लागु – 26 जनवरी 1950 ( लाहौर अधिवेशन 1929 में कांग्रेस ने घोषणा की थी की 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज दिवस मनायेंगे |
Note : कुछ प्रावधान को 26 नवंबर 1949 को ही लागु कर दिए गये थे | जैसे – नागरिकता , चुनाव, अंतरिम संसद
संविधान सभा के मुख्य कार्य
कानून बनाना (Law Making Body) –
अध्यक्ष – G V Mavalankar (first speaker of Lok Sabha)
उपध्यक्ष Vice President: T T Krishnamachari, H C Mukherjee
संविधान निर्माण (Constitution Maker) –
अस्थायी अध्यक्ष – Sachinanda Sinha (before elections)
अध्यक्ष – राजेंद्र प्रसाद (After Election)
सवेधानिक सलाहकार – B.N. Rao
संविधान के मुख्य प्रारूपकार (Chief Draftsman)- S N Mukherjee
संविधान सभा के अन्य कार्य :
राष्ट्रध्वज अपनाया –22 जुलाई 1947
Common Wealth Ratification: May 1949
National Anthem: by Rabindranath Tagore “Jana Gana Mana” 24 जनवरी 1950
National Song: by Bakim Chatterjee “Vande Mantram” 24 जनवरी 1950
इसी दिन संविधान सभा के 284 (15 Female) सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए |
24 जनवरी 1950 को ही राजेंद्र प्रसाद को भारत के प्रथम राष्ट्रपति चुना गया |
संविधान को हाथ से लिखा गया है (
English: Prem Behari Narain Raizada,
Hindi: Vasant Krishan Vaidya)
संविधान में सजावट का कार्य – Nand Lal Bose, Beohar Ram Manohar Sinha
Language of Constitution: English Symbol of Constitution: Elephant
संविधान बनाने वाला पहला देश – USA (1788) USA आजाद हुआ – 4 जुलाई 1776
भारतीय संविधान का निर्माण – Making Of Indian Constitution In Hindi PYQ, MCQ For All Exams
देश का मौलिक कानून, जो सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा और प्रमुख कार्य निर्धारित करता है, कहलाता है –संविधान
संविधान निर्माण के समय संविधान सभा के विधि सलाहकार थे- बी.एन. राव
भारत के संविधान की प्रस्तावना विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और- उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करती है
संविधान सभा का पहला सत्र आयोजित किया गया था – 9 दिसम्बर 1946 को
भारत का मूल संविधान अंग्रेजी में हस्तलिखित किया गया था – प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा द्वारा
संविधान निर्माण के दौरान संविधान सभा के मुख्य प्रारूपकार थे – एस.एन. मुखर्जी
विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है- भारतीय संविधान
विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है – भारत
मूल भारतीय संविधान के हिंदी संस्करण को सुलेखित किया गया था – वसंत कृष्ण वैद्य द्वारा
भारतीय संविधान का संरचनात्मक भाग मुख्यतः लिया गया है – भारत सरकार अधिनियम 1935 से
हस्तलिखित संविधान पर 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किये थे, जिनमें शामिल थीं – 15 महिलाएँ
वह अधिनियम जिसे भारतीय संविधान का अग्रदूत माना जाता है- भारत सरकार अधिनियम 1935
संवैधानिक उपचार के अधिकार को ‘संविधान की आत्मा’ कहा था – बी.आर. अंबेडकर ने
डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किया – 24 जनवरी, 1950 को
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया था – 1976 में
संविधान सभा के प्रथम अस्थायी अध्यक्ष थे- सच्चिदानंद सिन्ह
सच्चिदानंद सिन्हा संविधान सभा के अंतरिम अध्यक्ष बने – 1946 में
संविधान दिवस’ मनाया जाता है – 26 नवंबर को
1934 में भारत के लिए संविधान सभा का विचार पहली बार किसके द्वारा सामने रखा गया था? – एम. एन. रॉय
अर्धसंघीय, शक्तियोंका पृथक्करण और मौलिक अधिकार, कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं – भारतीय संविधान की
भारत के संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित प्रकार के न्याय का उल्लेख है- सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक
भारतीय संविधान में ‘गणतंत्र’ शब्द का अर्थ है- निर्वाचित प्रमुख
विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्मऔर उपासना की स्वतंत्रता का उल्लेख है – प्रस्तावना मे
संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन की सिफारिश पर किया गया था, जिसने भारत का दौरा किया था – 1946 में
भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत है एक – गणराज्य
देश के भीतर रहने वाले सभी लोगों द्वारा स्वीकृत लिखित नियमों का समूह है – संविधान
भारतीय संविधान एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है – संसदीय प्रणाली के साथ
संप्रभुता, न्याय, बंधुत्व शब्द शामिल हैं- प्रस्तावना में
सभी लोकतांत्रिक देशोंमेंहोता है – संविधान
द्विसदनीय विधायिका है- संविधान की संघीय विशेषता
एकल नागरिकता, एकीकृत न्यायिक प्रणाली, राज्यपाल की नियुक्ति है- संविधान की एकात्मक विशेषता
संघवाद सरकार की एक प्रणाली है जिसमें शक्तियों का विभाजन किया गया है- केंद्र और राज्योंके बीच
दोहरी सरकार, शक्तियों का विभाजन और लिखित संविधान है- संविधान की संघीय विशेषता
के.सी. व्हेयर नेभारतीय संविधान को वर्णित किया है – ‘अर्धसंघीय’ रूप मे
राष्ट्रीय ध्वज को भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था – 22 जुलाई 1947 को
संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान (जन-गण-मन) को अपनाया – 24 जनवरी 1950 को
संविधान सभा ने राष्ट्रीय गीत (वंदेमातरम्) को अपनाया – 24 जनवरी, 1950 को
संविधान सभा ने राष्ट्रमंडल में भारत की सदस्यता की पुष्टि की – मई 1949 मे
भारतीय संविधान के अनुसार सरकार बनी होती है – तीन अंगों से
संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या थी –15
भारत की संविधान सभा की सदन समिति के अध्यक्ष थे – बी. पट्टाभि सीतारमैय्या
भारत की संविधान सभा की साख समिति के अध्यक्ष थे –अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
संविधान सभा को मान्यता दी गई थी – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 की धारा 8(1) के द्वारा
भारत की संविधान सभा के कार्यों पर समिति के अध्यक्ष थे – जी.वी. मावलंकर
संविधान सभा का दसवां अधिवेशन आयोजित किया गया था – 6 से 17 अक्टूबर 1949 तक
अम्मू स्वामीनाथन 1946 मेंसंविधान सभा का हिस्सा बनींथी – मद्रास निर्वाचन क्षेत्र से
संविधान सभा की प्रारूप समिति में शामिल थे- सात सदस्य
भारत का संविधान हाथ से लिखा गया था- प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा
संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी- दिसम्बर 1946 में
संविधान सभा में रियासतों के प्रतिनिधियों की संख्या थी –93
संविधान सभा के सदस्यों ने भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किए – 24 जनवरी 1950 को
कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को वर्णित किया है- राजनीतिक कुंडली के रूप में
भारत मेंसंविधान सभा का पहला चुनाव हुआ था –1946 में
मोतीलाल नेहरू (अध्यक्ष) और आठ अन्य कांग्रेस नेताओं ने भारत के लिए संविधान का प्रारूप तैयार किया था – 1928 में
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में मसौदा समिति का गठन किया गया- 29 अगस्त 1947 को
भारत के लिए संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव सर्वप्रथम रखा था- एम.एन. रॉय ने 1934 में
स्वतंत्र भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
संविधान सभा के प्रथम उपाध्यक्ष थे –हरेंद्र कुमार मुखर्जी
संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे- बी. एन. राव
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में घोषित किया – 2015 मे
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, जिन्हें “भारतीय संविधान के जनक” के रूप में जाना जाता है, अध्यक्ष थे – प्रारूप समिति के
31 दिसंबर 1947 को भारत की संविधान सभा में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाला प्रांत था- संयुक्त प्रान्त
भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया और लागू हुआ- 26 जनवरी 1950 को
किसी संविधान में उसके कारणों एवंमार्गदर्शक मूल्यों को स्पष्ट करने वाले परिचयात्मक कथन को कहा जाता है – प्रस्तावना
13 दिसंबर 1946 को प्रस्तुत उद्देश्य संकल्प प्रस्तावित किया गया था- पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा
स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व शब्द का उल्लेख किया गया है – प्रस्तावना में
संविधान सभा के वित्त एवं कर्मचारी समिति के अध्यक्ष थे – राजेंद्र प्रसाद
संविधान सभा की ऑर्डर ऑफ बिजनेस समिति के अध्यक्ष थे – K M मुंशी
भारत के संविधान के अनुसार सरकार में स्तरों की संख्या होती है – 3
भारतीय संविधान को ‘अर्ध-संघ’ के रूप में वर्णित किया गया है – के.सी. व्हेयर द्वारा
भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था? – 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
लिखित संविधान, द्वैध सरकार, स्वतंत्र न्यायपालिका विशेषताएं हैं –संघीय सरकार की
एकल नागरिकता, सशक्त केन्द्र, अखिल भारतीय सेवा, आपातकालीन प्रावधान, राज्यपाल की नियुक्ति, हैं- संविधान की एकात्मक विशेषताएं
भारतीय संविधान एक अनूठा मिश्रण है- कठोरता और लचीलेपन का
प्रस्तावना में कौन सा शब्द वर्णित करता है कि भारत को पूर्ण राजनीतिक स्वतंत्रता और सर्वोच्च शक्ति प्राप्त है? –संप्रभु
जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था –13 दिसंबर 1946 को
भारत का संविधान एक संविधान सभा द्वारा तैयार किया गया था जिसमें शामिल थे- 299 सदस्य
भारत का संविधान हस्तलिखित किया गया था- अंग्रेजी और हिंदी में
भारत का मूल संविधान हस्तलिखित किया गया था – प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा द्वारा
भारतीय संविधान के अनुसार सरकार के 3 अंग होते हैं- कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका
संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था – 26 नवंबर 1949 को
भारतीय संविधान लागू हुआ था –26 जनवरी 1950 को
1946 के संविधान सभा में भारतीय रियासतों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों की संख्या थी – 93
संविधान सभा के सचिव थे – एच.वी.आर. अयंगर
भारत की अंतरिम सरकार का गठन भारत की नवनिर्वाचित संविधान सभा से हुआ था –2 सितंबर 1946 को
भारत की संविधान सभा का गठन हुआ था- 1946 मे
संविधान निर्माण के लिए चुनी गयी संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी- 9 दिसंबर 1946 को
भारत शासन अधिनियम, 1919 ने राज्य परिषद का कार्यकाल निर्धारित किया था- पांच वर्ष का
डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष के रूप में चुना गया था- 11 दिसंबर 1946 को
संविधान सभा द्वारा सर्वसम्मति से उद्देश्य संकल्प को अपनाया गया था- 22 जनवरी 1947 को
संविधान सभा का पांचवां सत्र आयोजित किया गया था – 14 से 30 अगस्त 1947 तक
डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में चुना गया था- 9 दिसंबर 1946 को
संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया है- प्रस्तावना में
सरकार की वह प्रणाली जिसमें सत्ता को एक केंद्रीय प्राधिकरण और विभिन्न घटक इकाइयों के बीच विभाजित किया जाता है, कहलाती है- संघवाद
भारतीय संविधान के जनक के रूप मे जाना जाता है – बी.आर. अम्बेडकर को
दोहरी नागरिकता एक विशेषता है –संघीय शासन की
राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों को भारत के संविधान की अनूठी विशेषता के रूप मेंवर्णित किया गया था – बी.आर. अम्बेडकर द्वारा
संविधान का एक रूप जिसमें एकात्मक और संघीय संविधान दोनों की विशेषताएं शामिल हो, कहलाता है – अर्द्ध-संघात्मक
प्रथम संविधान सभा आयोजित की गई थी- 9 दिसंबर, 1946 को
वह योजना जिसके द्वारा संविधान सभा का निर्माण किया गया –कैबिनेट मिशन योजना
संविधान सभा के प्रथम मनोनीत उपाध्यक्ष थे- फ्रैंक एंथोनी