Is का अर्थ ‘है’, Am का अर्थ ‘हूं’ और Are का अर्थ ‘हैं या हो’ होता है। इसका प्रयोग मुख्यतः Present Continuous Tense के वाक्यों में किया जाता है।
Is / am/ are tells something about the subject
Person (व्यक्ति) | Singular (एकवचन) | Plural (बहुवचन) |
First Person | I am | We are |
Second Person | You are | You are |
Third Person | He is She is It is Name is | They are |
यहाँ पर तीन तरह के Person (व्यक्ति) दिखाए गए है:
- First Person – जो बोल रहा हो। इस Person के अंतर्गत I और We आते हैं जिसमें ( I ) Singular होता है और (We) Plural होता है ।
- Second Person – जिससे बोला जा रहा हो। इस Person के अंतर्गत केवल You आता है जो कि Singular भी होता है और Plural भी होता है ।
- Third Person – जिसके बारे में बोला रहा हो। इस Person के अंतर्गत He,, She,, it,, This,, That,, Singular Noun, और They, These, Those, Plural Noun आते हैं । जिसमे ( He, She, it, This, That ) Singular होते हैं । और ( They, These, Those ) Plural होता है ।
किसके साथ Am और किसके साथ Is तथा किसके साथ Are का प्रयोग किया जाता है ।
Is | He (Pronoun) – (वह) लड़का के लिए She (Pronoun) – (वह)लड़की के लिए It (Pronoun) – (यह) निर्जीव वस्तु व जानवर के लिए Name (Noun) – किसी भी नाम के लिए Singular (Noun/Pronoun) | It is He is She is This is That is Ram is The Boy is His pen is My friend is |
Am | I (Pronoun) – मै के लिए | I Am |
Are | You (Pronoun) – तुम/आप के लिए We (Pronoun) – हम के लिए They (Pronoun) – He, She, It का बहुवचन They होता है | Plural (Noun / Pronoun) | We are You are They are These are Those are The boys are The pens are My friends are i and you are Raj and Mohan are |
- I के साथ हमेशा am का प्रयोग होता है।
- We/You/They और Plural nouns के साथ ( Are ) का प्रयोग किया जाता है ।
- He/She/it और Singular noun के साथ ( Is ) का प्रयोग किया जाता है ।
- This/That के साथ ( is ) का प्रयोग किया जाता है ।
- These/Those के साथ ( Are ) का प्रयोग किया जाता है
Singular Noun : ( राम, राधा, लड़का, लड़की, कलम etc )
Plural Noun : ( जैसे : लड़कें, लड़कियाँ, बच्चें, कलमें, etc )
इन सभी Pronouns का प्रयोग किसी भी वाक्य म़े Subject ( कर्ता ) के रूप में किया जाता है ।
Use Of Is Am Are
Subject + is/am/are + Other Word
Use Of Is (Is का प्रयोग)
He/She/It/Name के साथ is का प्रयोग होगा। जब दो या दो से अधिक लोग एक व्यक्ति या वस्तु के बारे में बात करते हैं तो “is” का प्रयोग किया जाता है।
वह (Male) ईमानदार है | | He is honest |
वह अच्छा है | | He is good |
वह (Female) मजबूत है | | She is strong |
वह बुरी है | | She is bad |
यह मजबूत है | | It is strong |
यह काला है | | It is black |
कार मजबूत है | | Car is strong |
पंखा तेज है | | Fan is fast |
रामू दुबला है | | Ramu is thin |
Use Of Am (Am का प्रयोग)
Am का प्रयोग केवल I के साथ होता है।
मैं एक विद्यार्थी हूँ। | I am a student. |
मैं एक कलाकार हूँ। | I am an artist |
मैं सारा के साथ खेल रहा हूँ। | I am playing with Sarah. |
Use Of Are (Are का प्रयोग)
We/You/They (हमलोग, तुम/तुमलोग या आप/आपलोग, वे/वे लोग) के साथ are का प्रयोग होगा।
हमलोग अमीर हैं। | We are rich. |
तुम धोखेबाज़ हो। | You are cheater. |
तुमलोग धोखेबाज हो। | You are cheaters. |
आप / आपलोग डांसर है | You are dancers |
वे लोग खिलाडी हैं। | They are players. |
वे लोग चतुर हैं। | They are wise. |
Use Of is am are in Negative Sentence
Negative sentence में is, am, are का प्रयोग Not शब्द लगा कर किया जाता है | Not शब्द का प्रयोग Is, Am, और Are तुरंत बाद किया जाता है।
Sub + is/am/are + not + Other word
मै बुरा नहीं हु | | I am not bad. |
तुम चालाक नही हो | | You are not clever. |
हमलोग क्रूर नहीं है | | We are not cruel. |
राम धनी नहीं है | | Ram is not rich. |
वे लोग ईमानदार नहीं है | | They are not honest. |
राम और रवि तैयार नहीं है | | Ram and Ravi are not ready |
लड़के कमजोर नहीं है | | The boys are not weak. |
वह डॉक्टर नहीं है | | He is not a doctor. |
Use Of Is Am Are in Interrogative Sentence ‘क्या’ से शुरू होने वाले वाक्यों में Is, Am और Are का प्रयोग
अंग्रेजी में ‘क्या’ को What कहा जाता है। ‘क्या’ से शुरू होने वाले वाक्यों में ‘क्या’ का अनुवाद नहीं किया जाता है। ऐसे वाक्य Is, Am या Are से शुरू होते हैं। जैसे:
Type 01 – Is/am/are + subject +Other Word +?
क्या मै अँधा हु ? | Am I blind? |
क्या आप बहरे है ? | Are you deaf? |
क्या वह मोटी है ? | Is she fat? |
क्या तुम गरीब हो ? | Are you poor? |
क्या बच्चे भूखे है ? | Are the children hungry? |
क्या वह नाविक है ? | Is he a sailor? |
क्या आपलोग किसान है ? | Are you farmers? |
क्या वे लोग बुद्धिमान है? | Are they wise? |
Type 02 – Question Word / WH word(What, When, Why, Where, How, Who etc.) + is/am/are + Other Word + ?
तुम्हारा नाम क्या है? | What is your name? |
तुम कहाँ पढ रहे हो? | Where are you studying? |
वह क्या कर रहा है? | What is he doing? |
वह क्यों दोड़ रहा है? | Why is he running? |
आपलोग क्यों लड़ रहे है? | Why are you fighting? |
Type 03 – Question Word / WH word+ is/am/are + not + Other Word + ?
वह क्यों नहीं पढ़ रहा है? | Why is he not reading? |
वह लोग अच्छे काम क्यों नहीं कर रहे है? | Why are they not doing good work? |
मैं तुमसे बात क्यों नहीं कर रहा हूँ? | Why am I not talking to you? |
वह मोटरसाइकिल क्यों नहीं खरीद रहा है? | Why is he not buying motorcycle? |
‘क्या’ से शुरू होने वाले Negative Interrogative Sentence
क्या आप भाग्य शाली नहीं हो ? | Are you not lucky? |
क्या वह मोटी नहीं है ? | Is she not fat? |
क्या वे लोग नेता नहीं है ? | Are they not leaders? |
क्या आपके चाचा डॉक्टर नहीं है ? | is your uncle not a doctor? |
क्या मैं बुरा नहीं हूँ? | Am I not bad? |
Universal Truth के लिए Is, Am और Are का प्रयोग
दूध सफेद होता है। | Milk is white. |
भेड़िए खतरनाक होते हैं। | Wolfs are dangerous. |
पृथ्वी गोल है। | Earth is round |
धोनी क्रिकेटर है। | Dhoni is a cricketer. |
बच्चे निर्दोष होते है। | Children are innocent. |